पॉलिटिक्स

भाजपा ने गिनाई झारखंड सरकार की विभागवार नाकामियाँ, कल जारी किया था आरोप पत्र, सीपी सिंह का हेमंत सरकार पर हमला

रांची संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर आरोप पत्र जारी करने के बाद अब विभागवार नाकामियों को उजागर करना प्रारम्भ किया है।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री सी पी सिंह ने हेमन्त सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कड़े अंदाज़ में हमला किया।
सीपी सिंह ने कहा कि नगर विकास, आवास एवं परिवहन विभाग पर हेमन्त सरकार की उपलब्धियों को अखबारों में देखा तो सिर्फ दो चीज़े देखने को मिली। रघुवर दास की नेतृत्व वाली सरकार में तीन फेज का पेयजल के लिए काम आरम्भ हुआ था, एक फेज का काम चल है जिसका शिलान्यास इन्होंने किया था.
जहां 2013-14 में नगर विकास विभाग का बजट 900 करोड़ का बजट था वही रघुवर सरकार ने इसका बजट को तीन गुना बढ़ाकर 2829 करोड़ तक बढ़ाया। हेमन्त सोरेन की सरकार शुरुवात से ही पैसे की कमी का रोना रोती रही, एक भी काम जमीन और नही दिखा है।
उन्होंने कहा कि रांची की मेयर आशा लकड़ा ने कोरोना काल मे कोरोना से लड़ने एवं शहर को स्वच्छ रखने के लिए बार-बार राज्य सरकार से पैसे का मांग करती रही लेकिन पैसे नहीं मिले.

धनबाद की सड़क निर्माण को 8 महीने तक रोक कर रखा:

धनबाद में वर्ल्ड बैंक के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य आरंभ कराया गया था जिसे इन्होंने 8 माह तक रोक लगा कर रखा, बाद में इन्हें जानकारी मिली कि यदि इस काम को रोक दिया जाय तो 134 करोड़ रुपये का क्षतिपूर्ति देना होगा तब जाकर बाद में काम शुरू कराया गया। उसी प्रकार राँची में बनने वाले कांटाटोली फ्लाईओवर हो या हरमू-रातू रोड फ्लाईओवर का काम मे भी हेमन्त सरकार कुंडली मार कर बैठ गई है। रघुवर दास की सरकार में इस विभाग में कई ऐतिहासिक कार्य हुए जिसमे हज हाउस, वेंडर मार्किट, रविन्द्र भवन, बिरसा मुंडा स्मृति पार्क सहित जमशेदपुर में कुष्ठ रोगियों के लिए 400 आवास के साथ साथ देवघर में भी कुष्ठ रोगियों के लिए आवास बने लेकिन हेमंत सरकार में एक भी आवास नही बने।
प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

3 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago