राज्य विशेष

झारखण्ड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक एवं सदस्यों ने मुलाकात की

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से दुर्गा पूजा से संबंधित गाइडलाइन जल्द जारी किए जाने का अनुरोध किया। महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री रामधन वर्मन ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा दुर्गा पूजा से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश दिया जाएगा उसका अक्षरश: पालन किया जाएगा। गाइडलाइन जारी होने से उसी अनुसार पूजा एवं मुर्ति विसर्जन हेतू तैयारी की जा सकेगी। प्रतिनिधिमंडल में डॉ अजीत सहाय, श्री मुनचुन राय, श्री रामधन वर्मन, श्री अशोक पुरोहित, श्री अशोक चौधरी, श्री रविंद्र वर्मा, श्री राकेश गुप्ता, श्री प्रदीप राय सहित अन्य मौजूद थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

माई-बहिन मान योजना से महिलाओं के जीवन में आएगा क्रांतिकारी बदलाव: ललन

Bharat varta Desk भागलपुर जिला के सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड में सोमवार को माई-बहिन मान… Read More

24 hours ago

गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन

Bhart varta Desk केंद्र सरकार ने गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को छह महीने का… Read More

1 day ago

पराग जैन होंगे रॉ के नए चीफ

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More

3 days ago

पुरी में जगन्नाथ यात्रा शुरू, अहमदाबाद में अमितशाह ने की मंगला आरती

Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More

4 days ago

बेहोश हुए उपराष्ट्रपति

Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More

6 days ago

अब लीडर नहीं,डीलर के हाथो में देश : ललन कुमार

Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More

1 week ago