Categories: बड़ी खबर

Air India One: पीएम, राष्ट्रपति के लिए आज भारत आ रहा है खास विमान, सुरक्षा के मामले में है नंबर वन

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा बेहद पुख्ता मानी जाती है। इसी कड़ी में आज ‘एयरफोर्स वन’ जैसा बेहद सुरक्षित विमान भारत की जमीन पर उतरने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति यात्रा करेंगे। ये विमान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एयरफोर्स वन की तरह जबरदस्त सुरक्षा से लैस होगा।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्रैवल जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन विमानों को खरीदा जा रहा है, जिसमें से एक आज भारत आ रहा है। इसे एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे और इसका कॉल साइन इंडियन एयरफोर्स वन रखा जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि स्पेशल एक्स्ट्रा सेक्शन फ्लाइट (SESF) संचालन के लिए दो नए विमान खरीदे जाएंगे और इसके लिए वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में 810.23 करोड़ रुपये का आवंटन किया जा रहा है।क्या है नए विमान की खासियतबोइंग 777-300 ईआर में सुरक्षा का सबसे ज्यादा ध्यान रखा गया है।नए एयरक्राफ्ट में इंटीग्रेटेड डिफेंसिव इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट है, जो प्लेन को इलेक्ट्रॉनिक खतरों से बचाता है।इन विमानों में लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमेजर्स (LAICRM) सेल्फ-प्रोटेक्शन सूट है, जो विमान की तरफ आने वाली मिसाइल को डिटेक्ट करने और उसे जाम करने में मदद करता है।इसमें 12 गार्जियन लेजर ट्रांसमिटर असेंबली, मिसाइल वार्निंग सेंसर और काउंटर-मेजर डिस्पेंसिंग सिस्टम भी है।अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी ने भी इसे क्लियरेंस दिया है।इन विमानों पर होगा साइनएयर इंडिया ने साल 2006 में अमेरिकी कंपनी बोइंग को 68 विमानों के ऑर्डर दिए थे।दोनों वीआईपी विमान भी इसी ऑर्डर का हिस्सा हैं।ये दोनों विमान सिर्फ VVIP की यात्राओं के लिए ही इस्तेमाल किए जाएंगे.इन विमानों पर एअर इंडिया वन (AI-1 या AIC001) का साइन होगा। यह साइन इस बात का संकेत होता है कि विमान में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री सवार हैं।इसमें किचन से लेकर ऑपरेशन थिएटर तकइस विमान में एक बार में 100 लोगों का भोजन बनाने और 2000 लोगों के लिए भोजन स्टोर करने की व्यवस्था है।इस विमान में अनिश्चितकाल तक उड़ान भरने के लिए हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा मौजूद है।इस विमान में किसी आपात स्थिति के लिए 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं और इसमें आपातकाल के लिए एक ऑपरेशन थिएटर भी है।इसके साथ ही इसमें टेलीफोन, रेडियो सेवा, कम्प्यूटर कनेक्शन, 19 टीवी सेट और सभी ऑफिस उपकरण भी मौजूद हैं।किसी भी आपात स्थिति में साउंड अलर्ट के लिए रडार वार्निंग रिसीवर लगाए जाएंगे।सबसे बड़ी बात ये कि एयरक्राफ्ट किसी भी तरह के मिसाइल हमले को रोकने में सक्षम होगा।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago