राज्य विशेष

झारखण्ड के सभी 24 जिलों के लिए सेना की बहाली, जाने कैसे हो सकते हैं बहाल

रांची, भारत वार्ता संवाददाता: रांची के मोरहाबादी मैदान में आज दिनांक 21 मार्च 2021 को सेना बहाली में 237 युवाओं का डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल के लिए चयन किया गया। आज सेना बहाली के लिए 2682 युवाओं ने भाग लिया।मोरहाबादी मैदान में आयोजित सेना बहाली में झारखंड के 24 जिले के योग्य पुरुष उम्मीदवारों भाग ले सकते हैं। बहाली के दौरान जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण होंगे वह चिकित्सा जांच एवं लिखित परीक्षा में भाग ले पाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को अधिसूचना में उल्लेखित मूल दस्तावेज एवं एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी भर्ती वर्ष के दौरान केवल एक विशिष्ट श्रेणी में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को खासतौर पर सलाह दी गई है कि वह अपनी आयु और शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि के बाद ही बहाली में हिस्सा लें। अभ्यर्थी का सेना में चयन बहाली में जमा किए गए दस्तावेजों की जांच के पश्चात ही होगा, यदि कोई अभ्यर्थी जाली दस्तावेज एडमिट कार्ड के साथ पकड़ा जाता है तो उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए तिथि एवं समय पर ही बहाली में आयें।उप महानिदेशक, भर्ती बिहार एवं झारखंड ने कहा है कि सेना बहाली की प्रक्रिया निष्पक्ष पारदर्शी एवं बाहरी प्रभाव से मुक्त है। युवा दलालों से सावधान रहें। उन्होंने झारखंड के युवकों और मीडिया से दलालों के विरुद्ध मिलकर कार्य करने की अपील की है ताकि राज्य को दलालों के प्रभाव से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि दलाल भर्ती का झूठा आश्वासन देकर गरीब एवं मासूम युवकों को ठगते हैं इसने सावधान रहने की जरुरत है।सेना बहाली के दौरान अभ्यर्थी को कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को बहाली के दौरान मास्क दस्ताना एवं सैनिटाइजर आवश्यक रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। बहाली में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी द्वारा कोविड-19 मुक्त अथवा असंक्रमित प्रमाण पत्र जो राज्य/जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 48 घंटे पूर्व जारी किया गया हो और नो रिस्क प्रमाण पत्र पेश करना आवश्यक होगा। प्रमाण पत्र का प्रारुप सेना भर्ती कार्यालय रांची अधिसूचना में उल्लेखित है।

Anupam

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

10 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

10 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

23 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago