राज्य विशेष

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरे के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका


रांची भारत वार्ता संवाददाता:
झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। रांची के भैरव सिंह नामक व्यक्ति ने याचिका के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध हाईकोर्ट से किया है।
याचिका में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर यह काम किया है क्योंकि किसी अध्यक्ष को कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी धर्म विशेष के काम के लिए विधानसभा में कमरा आवंटित करे। यह फैसला दूसरे धर्म के लोगों के साथ भेदभाव है। इसीलिए इसे रद्द किया जाए। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक इस फैसले का लगातार विरोध कर रहे हैं। कल विधानसभा की कार्यवाही को घंटो बाधित किया गया था। विधानसभा गेट पर ही विधायकों ने घंटों तक भजन और कीर्तन किया। उन्होंने मांग की कि हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए भी विधायकों के लिए विधानसभा में कमरे आवंटित किए जाएं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago