
bharat varta desk:
झारखंड में एक फिर से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 9 आईएएस अफसरों का तबादला करने के साथ ही आईएएस राजीव अरूण एक्का को एक बार फिर से मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।
कार्मिक विभाग की ओर से गुरुवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित राजीव अरूण एक्का को राजस्व पर्षद का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा राजीव अरूण एक्का को अपने कार्याें के साथ कल्याण विभाग के एसीएस का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे पहले भी कल्याण विभाग के प्रभार में थे।
ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है। जबकि मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल को कैबिनेट सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वंदना दादेल अपने कार्यों के साथ महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव का भी दायित्व संभालेंगी। झारखंड भवन नई दिल्ली के प्रधान स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीणा को योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More