
Bharat varta desk:
साहिबगंज जिले स्थित नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई की जांच पर रोक लगा दी है बता दें, इस मामले में स्टेट ने CBI की जांच के खिलाफ याचिका दायर की थी. वहीं इस मामले में आज हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. जिसमें सरकार की तरफ से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल, महाधिवक्ता राजीव रंजन और पीयूष चित्रेश ने अपना पक्ष रखा जबकि CBI की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASGI) अनिल कुमार ने अपना पक्ष रखा.
बता दें, नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही थी. सीबीआई ने इस संबंध में कांड संख्या 06/23 दर्ज की है वहीं मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ राज्य सरकार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
उधर साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव शुक्रवार को ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे. ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए आज ईडी कार्यालय बुलाया था. ईडी ने 17 जनवरी को साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को समन जारी किया था. साहिबगंज में 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में ईडी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More