रांची संवाददाता: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार एक रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है। इसी के साथ मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को झारखंड में निधि समर्पण अभियान की शुरूआत हो गई।
राज्यपाल ने निधि समर्पण अभियान के तहत यह राशि चेक के रूप में उनसे राजभवन मिलने पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही, क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरुप रुंगटा, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू, आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह राकेश लाल आदि को सौंपी।
राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए जगन्नाथ शाही ने कहा कि निधि समर्पण अभियान के तहत झारखंड में 25 हजार गांवों में संपर्क कार्यक्रम चलाने का लक्ष्य है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए दो लाख कार्यकर्ताओं की 25 हजार टोलियां बनाई गई हैं। उन्होंने इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शीघ्र मिलने की बात कही।
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More
Bharat varta Desk शराब घोटाला मामले में एसीबी ने अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग… Read More