
भागलपुर संवाददाता.राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की ‘चंद्रशेखर आजाद बस्ती में शुक्रवार को शुरुआत हुई। इस मौके पर दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थित राम सीता मंदिर में भगवान श्रीराम को प्रसाद चढ़ाया गया l. फिर गाजे-बाजे के साथ एवं जय श्रीराम के जयकारों के बीच साथ संपर्क टोली ने प्रस्थान किया। सबसे पहले सुंदरवती महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर पूनम पांडे ने समर्पण निधि संपर्क टोली को समर्पित किया।
तत्पश्चात संपर्क संपर्क टोली ने बस्ती का भ्रमण करके सभी लोगों से समर्पण का अनुरोध किया। पूर्व डिप्टी मेयर और अभियान की नगर प्रमुख डॉ प्रीति शेखर ने बताया कि इस अवसर पर लोगों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला। लोग अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे l
इस मौके पर केशव उपनगर के अभियान प्रमुख योगेश पांडे, पूर्व पार्षद गुड्डू दूबे, टोली प्रमुख रंजन चौधरी, देवेंद्र चौधरी,देव कुमार, दिवाकर भगत, भास्कर तिवारी, विष्णु शर्मा, सचिन अभिषेक संजय झा, नीरज सिंह,मुकेश साह,आलोक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More