
Bharat varta desk:
प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन तथा जमीन आवंटन घोटाले मामले में झारखंड सरकार की खान सचिव पूजा सिंघल समेत सत्ता से जुड़े लोगों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। झारखंड,बिहार,दिल्ली, राजस्थान, मुंबई सहित करीब 20 जगहों पर आज सुबह से छापेमारी चल रही है। इनमें कई ठिकाने झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के हैं। इन पर उपायुक्त रहते मनरेगा घोटाले का भी आरोप है।
रांची में पंचवटी रेजीडेंसी बी ब्लॉक 904 में और पल्स अस्पताल रांची से जुड़े व्यक्ति के ठिकाने पर छापेमारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिओम टावर के न्यू बिल्डिंग में भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। गोड्डा के सांसद डा. निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर इस छापेमारी की जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि पूजा सिंघल के कई रिश्तेदारों के आवास भी खंगाले जा रहे हैं। पूजा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय सालों से जांच कर रहा है। उनके डीडीसी और डीसी के कार्यकाल के घपले और घोटाले भी प्रवर्तन निदेशालय की जांच की जद में है। पूजा झारखंड सरकार की प्रभावशाली अधिकारियों में गिनी जाती हैं। वे खान के साथ-साथ उद्योग विभाग की भी सचिव हैं। बताया जा रहा है कि उनके पति के ठिकानों की भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम तलाशी ले रही है। कई कारोबारी भी इस कार्रवाई की जद में है। घोटाले से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More