
रांची भारत वार्ता संवाददाता-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पत्थर खदान का पट्टा अपने नाम लेने के मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें अयोग्य ठहराने की नोटिस पहले से दे रखी है और 10 मई तक जवाब देने को कहा है। अब उनके विधायक भाई बसंत सोरेन को भी माइंस कंपनी का पार्टनर होने की शिकायत पर निर्वाचन आयोग का नोटिस आया है। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्विटर पर लिखे संदेश में इसकी सूचना सार्वजनिक की है। उन्होंने बताया है कि चुनाव आयोग ने प्रदेश भाजपा कार्यालय को भी इसकी सूचना दी है क्योंकि प्रदेश भाजपा इस मामले में शिकायतकर्ता है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन और उनके भाई बसंत सोरेन के खिलाफ खदान पट्टा मामले की शिकायत राज्यपाल रमेश बैस से की थी। सीएम हेमंत पर रघुवर ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर 11 एकड़ सरकारी जमीन आवंटित करने का भी संगीन आरोप लगाया था। राज्यपाल ने इस पूरे मामले की जांच के लिए चुनाव आयोग को सारे दस्तावेज भेज दिए थे। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग का मंतव्य मिलते ही राजभवन इस मामले में बड़ी कार्रवाई करेगा।
इस बीच यह चर्चा है कि यदि हेमंत सोरेन की विधायकी जाती है और उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा तो उनके पिता शिबू सोरेन उनकी जगह पर मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More