बड़ी खबर

झाझा में आरपीएफ की तत्परता से पकड़ा गया बेगूसराय गोली कांड का आरोपी, लोकल पुलिस की भी अहम भूमिका, सम्मानित करेगा रेल यात्री संघ


Bharat varta desk: झाझा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से बेगूसराय गोलीकांड का एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। झाझा आरपीएफ की ओर से केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के व्हाट्सएप ग्रुप पर गिरफ्तारी की पूरी जानकारी दी गई है। रेल यात्री संघ की ओर से गिरफ्तार करने वाले दल में शामिल सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
झाझा आरपीएफ पोस्ट की ओर से जो जानकारी शेयर की गई है उसके मुताबिक दिनांक 15/09/22 को मोकामा के आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा झाझा इंस्पेक्टर को सूचना दी गई कि मौर्य एक्सप्रेस ,15028 में बेगूसराय गोली कांड का आरोपी भाग कर जा रहा है । इस सूचना के आलोक में त्वरित करवाई करते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर झाझा के साथ साथ ASI विकास कुमार एवं आरक्षी गोपाल कुमार के द्वारा उक्त ट्रेन के झाझा स्टेशन पर पहुंचने पर सर्च किया गया। ट्रेन की तलाशी के दौरान मोकामा आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा भेजे गए फोटो से मिलता-जुलता एक लड़का कोच संख्या S-6 में दिखाई दिया जिसे रोककर पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम केशव और घर बेगूसराय बतलाया। बाद में उसके मोबाइल को लेकर देखा गया तो उसमें वही फोटो था जो मोकामा के आरपीएफ इंस्पेक्टर ने शेयर किया था।


इसकी जानकारी झाझा नगर थाना के प्रभारी राजेश शरण को दी गई जो उस समय झाझा स्टेशन पर उसी आरोपी की खोज में पहुंचे हुए थे। वे तुरंत कोच संख्या S-6 के पास आए और आरोपी को साथ लेकर सब लोग आरपीएफ पोस्ट पहुंचे| इसकी जानकारी मिलने पर थोड़ी देर में जमुई के एसपी भी आरपीएफ पोस्ट पर पहुंच गए। पूछताछ के क्रम पाया गया कि पकड़ा गया युवक गोली कांड का आरोपी केशव उर्फ नगवा पिता राम विनय सिंह, ग्राम बिहटा थाना बरौनी,जिला बेगूसराय है।

रेल यात्री संघ ने की आरपीएफ की प्रशंसा, मिलेगा सम्मान

केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि आरपीएफ मोकामा और झाझा के बेहतर समन्वय और प्रयास से आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो पाई। इसमें झाझा नगर थाना की भी भूमिका सराहनीय है। जल्द ही संघ की ओर से गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में देशभर के आरपीएफ और जीआरपी के इंस्पेक्टर जुड़े हुए हैं। संस्था की ओर से पिछले 15 सालों से सुरक्षित यात्रा और नशाखुरानी के खिलाफ जागरूकता अभियान पूरे देश में आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से चलाया जा रहा है।

आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से कई घर से लापता हुए छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को बरामद किया जा सका है। देशभर में आरपीएफ के जवानों और अधिकारियों की तत्परता के कारण नशा खुरानी के शिकार हुए लोगों को बचाया जा सका है।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

5 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

6 days ago