
bharat varta desk: बेगूसराय में 11 लोगों पर गोलियां बरसाने वाले चारों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। यह अपराधिक घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रही है। बिहार में जंगलराज के लौटने का आरोप लगाया जा रहा है।
पुलिस ने दावा किया है कि दो आरोपी बेगूसराय और दो बाकी बचे आरोपी झाझा से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चारों बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं।
10 लोगों को मारी गई थी गोली
बता दें कि चारों बदमाशों ने मंगलवार की शाम को 10 लोगों को गोली मारी थी जिनमें से एक की मौत हो गई। चारों बदमाश नेशनल हाईवे 28 से मोटरसाइकिल पर बैठकर गुजरे और रास्ते में गोलियां बरसाते गए।
उन्होंने पूरा रास्ता 30 किलोमीटर का तय किया और उस क्रम में करीब 5 थाने पड़े मगर कहीं पुलिस नजर नहीं आई और यदि आई भी होगी तो उन बदमाशों को रोकने का हिमाकत नहीं किया।
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार भाजपा के निशाने पर हैं। यह घटना तब और भी चर्चा का विषय बन गई क्योंकि 2 दिन पहले बढ़ते अपराध के सवाल को खारिज करते हुए सीएम नीतीश ने कहा था कि कहीं अपराध नहीं हो रहा है। बिहार में जनता का राज चल रहा है।
हालांकि इस घटना को भी सरकार ने जिस तरह गंभीरता से शुरुआत में लेना चाहिए था उस तरह नहीं लिया। इसे पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ साजिश बताई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी का धंधा हो सकता है जबकि बिहार में मुख्य विपक्ष इस घटना को जंगलराज का प्रमाण के तौर पर पूरे देश में प्रचारित कर रही है। इस घटना के खिलाफ केंद्र सरकार के मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह धरना पर बैठ गए थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More