जुबानी जंग के बीच कंगना रनौत को मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा

हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी:कंगना

नई दिल्ली। शिवसेना नेता संजय राउत से जुबानी जंग के बीच सुशांत सिंह केस में मुखर रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, 9 सितंबर को उनके मुंबई दौरे से ठीक पहले केंद्र सरकार ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा पर महुर लगा दी है। हालांकि, इसकी पुष्टि अब खुद कंगना ने ट्वीट कर कर दी है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग जारी है और मुंबई में आने को लेकर भी उन्हें राउत की तरफ से धमकी भरे लहजे में नसीहत दी गई है। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर कंगना ने ट्वीट कर कहा, ‘ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा। मैं गृहमंत्री अमित शाह जी की आभारी हूूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते, मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह की मौत के बाद कंगना राउत बॉलीवुड के माफिया और गैंग के खिलाफ मुखर हैं। वह लगातार इस केस में मुखर रही हैं और सुशांत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाती रही हैं। दरअसल, संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग तब तेज हुई जब कंगना रनौत ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है। कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद उन्हें शिवसेना नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भाजपा नेता राम कदम में हाल ही में शिवसेना नीत राज्य सरकार से रनौत को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी, क्योंकि वह ”बॉलीवुड मादक पदार्थ गठजोड़ को उजागर करना चाहती हैं। कदम के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जताते हुए अभिनेत्री ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें ”फिल्म माफिया से अधिक डर मुंबई पुलिस से लगता है और वह इसके बजाय हिमाचल प्रदेश या केंद्र से सुरक्षा को तरजीह देंगी। रनौत ने ट्वीट किया था, ‘मुंबई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसा महसूस क्यों हो रहा है?’ उन्होंने एक सितंबर की एक खबर भी टैग की थी जिसमें राउत ने कथित रूप से कहा था कि रनौत को यदि मुंबई पुलिस से डर है तो उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए।शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने महाराष्ट्र सरकार से मुंबई पुलिस को बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी। उन्होंने रनौत से कहा था कि वह पीओके की असली स्थिति जानने के लिए पहले वहां का दौरा करें।
फिलहाल अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में रह रहीं रनौत ने यह भी ट्वीट किया था कि वह नौ सितंबर को मुंबई लौटेंगी और चुनौती दी थी कि कोई उन्हें रोककर दिखाए। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने उन पर पलटवार करते हुए उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी थी और कहा था कि उन्हें राजद्रोह के लिए गिरफ्तार किया जाएगा।

Anupam

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago