बड़ी खबर

जीतन राम मांझी के ब्राह्मण भोज में बवाल

Bharat Varta Desk: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ब्राह्मण-दलित एकता भोज में हंगामा हो गया। पूर्व मुख्‍यमंत्री के पटना स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे कुछ लोगों ने मांझी के बयान के विरोध में हंगामा किया। इसके बाद मांझी समर्थकों ने उन्‍हें खदेड़कर बाहर कर दिया। आवास परिसर के बाहर भी मांझी समर्थकों के साथ विरोध कर रहे लोगों की झड़प हुई। उनका कहना था कि वे मांझी का विरोध करने आए थे मगर उनके लोगों ने जबरदस्ती पकड़कर खिलाने की कोशिश की। कुछ लोगों का यह भी आरोप था कि मांझी के लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच मांझी ने आमंत्रित लोगों के साथ बैठकर चूड़ा-दही-गुड़ और सब्‍जी खाई। कुछ ब्राह्मणों ने कहा कि मांझी ने अपने बयानों को लेकर माफी मांग ली है इसलिए उन्होंने मांझी को क्षमा कर दिया। ब्राह्मण क्षमा करने वाला होता है। ब्राह्मणों को मांझी ने खुद से परोस कर खाना खिलाया। बता दें कि मांझी ने वैसे ब्राह्मणों को अपने यहां भोजन करने की अपील की थी जिन्होंने कभी शराब नहीं पी, मांस नहीं खाया, घपले घोटाले नहीं किए, चोरी बेईमानी नहीं की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

10 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago