मनरेगा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो : डॉ मनीष रंजन

रांची : मनेरगा के सफल क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीण विकास विभाग सचिव डॉ मनीष रंजन ने राज्य के सभी उप विकास आयुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक की एवं मनरेगा कार्य का ससमय निष्पादन को लेकर टास्क सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि मनरेगा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, मनरेगा का उद्देश्य रोजगार सृजन है। योजनाऐं संचालित कर ग्रामीणों को रोजगार मुहैया करवाना सुनिश्चित करें।

मनीष रंजन ने एरिया ऑफिसर ऐप (Area Officer App) के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को 50-50 चालू योजनाओं का प्रतिमाह निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन ऐप पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में मेठ के माध्यम से मस्टर रोल में निहित मजदूरों की उपस्थिति NMMS App के माध्यम से Capture करते हुए अपलोड करने का भी निदेश दिया।
मनरेगा आयुक्त ने सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में प्राप्त मामलों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्णय के अनुसार राशि की वसूली करते हुए ATR MGNREGA SOFT पर अपलोड करने का सख्त निदेश दिया।

विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से आम नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को निश्चित रोजगार उपलब्ध कराकर, उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी बढ़े और उनके क्षेत्र का सतत विकास हो सके। इसलिए सभी को इस दिशा में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है और जो लोग बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी करना है।

एक सप्ताह में मिली शिकायतों का करें निष्पादन

शिकायतों की समीक्षा के क्रम में पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत अबतक जितनी भी शिकायतें सीपी ग्राम एवं समाचार पत्रों पर मिली है उसका निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करें। मनरेगा आयुक्त ने कहा कि मनरेगा के तहत आयी शिकायतों से ही हमें यह जानकारी मिलती है कि मनरेगा कार्य का उद्देश्यपूर्ण हो रहा है कि नहीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को नजरअंदाज नहीं करने बल्कि प्राथमिकता के साथ उसका जांच कर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

वर्चुअल बैठक में ये थे शामिल

मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक को लेकर ग्रामीण विकास विभाग सचिव डॉ मनीष रंजन की अध्यक्षता में राज्य के तमाम उप विकास आयुक्त संग संपन्न वीडियो कांफ्रेंसिंग में राजेश्वरी बी मनरेगा आयुक्त, अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग रामकुमार सिन्हा , व अन्य शामिल थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago