
Bharat Varta Desk: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ब्राह्मण-दलित एकता भोज में हंगामा हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री के पटना स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे कुछ लोगों ने मांझी के बयान के विरोध में हंगामा किया। इसके बाद मांझी समर्थकों ने उन्हें खदेड़कर बाहर कर दिया। आवास परिसर के बाहर भी मांझी समर्थकों के साथ विरोध कर रहे लोगों की झड़प हुई। उनका कहना था कि वे मांझी का विरोध करने आए थे मगर उनके लोगों ने जबरदस्ती पकड़कर खिलाने की कोशिश की। कुछ लोगों का यह भी आरोप था कि मांझी के लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच मांझी ने आमंत्रित लोगों के साथ बैठकर चूड़ा-दही-गुड़ और सब्जी खाई। कुछ ब्राह्मणों ने कहा कि मांझी ने अपने बयानों को लेकर माफी मांग ली है इसलिए उन्होंने मांझी को क्षमा कर दिया। ब्राह्मण क्षमा करने वाला होता है। ब्राह्मणों को मांझी ने खुद से परोस कर खाना खिलाया। बता दें कि मांझी ने वैसे ब्राह्मणों को अपने यहां भोजन करने की अपील की थी जिन्होंने कभी शराब नहीं पी, मांस नहीं खाया, घपले घोटाले नहीं किए, चोरी बेईमानी नहीं की।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More