
Bharat varta desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बुधवार को चंपारण से अपनी समाज सुधार यात्रा शुरू कर दी है। मोतिहारी में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और शराब के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि वे उसी शादी में जाएंगे जिसके निमंत्रण कार्ड में यह लिखा होगा कि दहेज नहीं लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी उन्ही शादियों में जाएं जिसमें कि दहेज नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम और आप महिलाओं के कारण इस धरती पर हैं। माताओं ने हमें जन्म दिया तब हम संसार में आएं। इसी लिए महिलाओं का सम्मान कीजिए। जैसे तैसे कम उम्र में बेटियों को शादी करके विदा मत कीजिए। मुख्यमंत्री ने बाल विवाह पर प्रहार किया। जीविका दीदियों से संवाद करते हुए शराबबंदी के बारे में उनके अनुभव को जाना। उनसे फीडबैक लिया। महिला ने बताया कि शराब पीने वाले अपने देवर को उसने जेल भिजवाया। सीएम ने कहा कि एक सामान्य महिला के कहने पर उन्होंने शराबबंदी लागू किया है। शराबबंदी का अभियान और तेज किया जाएगा। महिलाओं से इस अभियान में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि इस आंदोलन को दूर तक ले जाना है। महात्मा गांधी भी शराब को बुरी चीज बताते थे। समाज में लोगों को बताना है कि शराब से दूर रहिए। शराब पीने से हानि होगी। उन्होंने शराब से होने वाली कैंसर की बीमारी का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने मोतिहारी के जिला समाहरणालय में सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक भी की। 12 जनवरी तक सीएम बिहार में समाज सुधार यात्रा करेंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More