
बिजनेस को उड़ान देने के लिए जरूरी है मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर ध्यान देना
पटना : मगध महिला कॉलेज में बुधवार को मेधा और बीबीए विभाग की तरफ से एक वॉक्स टॉक का आयोजन हुआ. जिसमें इमेजिंग वर्ल्ड के मार्केटिंग प्रमुख अभिनव रंजन ने छात्राओं को मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर अपनी समझ को विस्तार देने में मदद की. मार्केटिंग और ब्रांडिंग किसी भी बिजनेस के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है उस पर उन्होंने प्रकाश डाला और यह बताया कि नये स्टार्टअप को बिजनेस में नई उंचाईयां छूने के लिए मार्केटिंग पर खास ध्यान देना पड़ता है. उन्होंने मार्केटिंग में नौकरियों के मौकों पर भी बात की साथ ही स्टूडेंट्स को उनके स्वयं को समझने में मदद के लिए स्वॉट विश्लेषण भी करवाया.
वॉक्स टॉक की शुरूआत मेधा की प्रतिनिधी डेंट्स रिलेशनशिप मैनेजर दीपशिखा ने मुख्य वक्ता और छात्राओं के स्वागत के साथ की. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर हम छात्राओं के शिक्षा से रोजगार तक की यात्रा को आसान बनाते हैं. जिससे बिहार की हमारी ये छात्राएं अपनी सपनों को पंख दे सकें.
बीबीए की विभागाध्यक्षा डॉ. पुष्पा सिन्हा ने कहा कि मेधा के साथ मिलकर हम छात्राओं को इंडस्ट्री एक्सपोजर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम अपनी छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान से भी हमेशा रूबरू कराने की कोशिश करते रहते हैं. जिससे यह जब कैंपस से बाहर अपनी करियर की यात्रा पर निकलें तो दुनिया से कदमताल कर सकें.
मेधा की ओर से स्टूडेंट्स रिलेशनशिप मैनेजर कीर्ति और शुभम निराला भी मौजूद रहे.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More