
भागलपुर संवाददाता: दानवीर कर्ण की अंग भूमि में राम मंदिर निर्माण को लेकर भारी उत्साह है. भागलपुर और बांका क्षेत्र में लोग दिल खोलकर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में शामिल हो रहे हैं .
गुरुवार को भागलपुर शहर के बरारी उपनगर के संतनगर पहाड़ी बाबा सेवा बस्ती में घर घर सम्पर्क किया गया. अभियान का नेतृत्व कर रही पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर ने बताया कि जो लोग मेहनत मजदूरी करके किसी तरह जीवन यापन करते हैं वह भी उत्साहित होकर दान कर रहे हैं. इनमें महिलाएं सबसे आगे हैं .महिलाओं ने श्रद्धा से अपना समर्पण किया. लोगों से जनसंपर्क के दौरान डॉ प्रीति शेखर ने कहां कि देश में कई ऐसे दानवीर हैं जो स्वयं अपने सहयोग से राम मंदिर का निर्माण करवा सकते हैं, लेकिन यह अभियान सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए एक सुअवसर लेकर आया है. इसमें घर-घर जाकर लोगों से सहयोग लेना है .
इस दौरान राजीव सिंह ,धनंजय घोष,राजीव तिवारी, अशोक सरकार,असीम पाल ,अमरजीत, महेश प्रसाद सिंह ,बिनोद राम,अनिता सिन्हा समेत संपर्क टोली के सदस्य उपस्थित रहे.
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More