पॉलिटिक्स

बिहार सरकार में न सुनवाई होती, ना कार्रवाई: तेजस्वी

पटना संवाददाता: प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार में न आम लोगों की बात सुनी जा रही है और ना ही कोई कार्रवाई होती है. हम लोगों को सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार में कोई भी काम बिना आरसीपी टैक्स के नहीं हो रहा है. चाहे नौकरी हो या ट्रांसफर पोस्टिंग. कोर्ट के आदेश के बाद भी शिक्षकों की बहाली नहीं हो रही है. धरना की जो जगह निर्धारित है वहां भी किसी को बैठने नहीं दे रहे हैं. शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ कैसा व्यवहार किया गया? पटना डीएम के साथ मोबाइल पर हुई अपनी बातचीत का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां के नौकरशाह आम लोगों के साथ कैसे बात करते हैं इसका अंदाजा आप लोगों ने लगा लिया होगा. उन्होंने कहा कि सरकार प्रजातांत्रिक ढंग से उठाई जाने वाली आवाज को दबा रही है. सरकार चाहती थी बजट सत्र को छोटा करना मगर उन्होंने ऐलान कर दिया था कि यदि बजट सत्र छोटा हुआ तो हम मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे.

30 को मानव श्रृंखला
तेजस्वी ने आज सभी पार्टी पदाधिकारियों और विधानसभा चुनाव लड़ने वालों के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की. उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई जाएगी. इसकी रूपरेखा बैठक में बनाई गई. बैठक में तेजस्वी ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर राजद ने चुनाव लड़ा था उसको लेकर पार्टी संघर्ष करेगी. पढ़ाई, दवाई, कमाई समेत अन्य मुद्दों के लिए सरकार पर दबाव बनायेंगे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 day ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago