जागते रहिए हो… चोरी रोकने को रात भर देते हैं पहरा, युवाओं की अनोखी पहल

जागते रहिए हो… चोरी रोकने को रात भर देते हैं पहरा, युवाओं की अनोखी पहल

सुपौल, सुनील कुमार गुड्डू

बदलते दौर के साथ दशकों पुरानी पहरेदारी प्रथा अब प्रायः समाप्त हो गई है। लेकिन अपराध में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि से पहरेदारी की प्रथा का चलन पुनः अपनाने को लेकर लोग विवश हो गए हैं, क्योंकि लोग इसे अपने जान माल की सुरक्षा के लिए जरूरी मान रहे है। गुजरे वक्त में जब पुलिस तंत्र उतना विकसित नहीं था ,उस वक्त गांव, टोले, मुहल्ले में चौकीदार रातभर जागते रहो की आवाज लगाते थे। जिस कारण लोग इत्मिनान से आराम की नींद सोते थे। आज भी अधिकांश गांव में चौकीदार मौजूद हैं, लेकिन अब उनके काम में इजाफा हो गया है। चौकीदारों की अन्यत्र ड्यूटी पर लगा दिए जाने से पहरेदारी का ह्रास हुआ है। अब बदमाशों में कानून का डर भी खत्म हो गया है. पहले एक लाठीधारी चौकीदार से भी बदमाश डरते थे लेकिन अब स्थिति यह हो गई है कि पूरी पुलिस पार्टी पर भी बदमाश हमला कर देते हैं. इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार है. ऐसी स्थिति में चौतरफा अपराध बढ़ने के साथ-साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ी है.

करजाइन गांव से हुई पहल

राघोपुर प्रखंड के करजाइन से शुरू हुई पहल राघोपुर प्रखंड के करजाइन थाना क्षेत्र के युवाओं ने जागते रहो की धूमिल आवाज को पुनः बुलन्द हौसले से पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया है। दरअसल पिछले दिनों करजाइन में लगातार चोरी की घटना घटी, जिससे लोग भयाक्रांत है। स्थानीय व्यापार संघ के महासचिव देवेंद्र शारदा ने बताया कि चोरी और आपराधिक घटना की फिर पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए करजाइन बाजार के 30-40 युवाओं ने खुद सारी रात टोली बनाकर पहरा देने का निर्णय लिया, जिसे स्थानीय पुलिस का भी साथ मिल रहा है। सुपौल जिले के करजाइन बाजार के युवकों ने बढ़ती चोरी छिनतई व अन्य आपराधिक गतिविधियों से अपनी सुरक्षा का फैसला लेते हुए गांव की पहरेदारी का बीड़ा उठाया। बताया जाता है कि इसके लिए 30- 40 युवाओं ने पांच पांच की अलग अलग टोली बनाकर गली मोहल्लों में पहरा देते हैं। इस दौरान करजाइन थाना पुलिस का भी युवकों को सहयोग मिलता है। यही कारण है कि जागते रहो की आवाज एक बार फिर इस इलाके में सुनाई पड़ने लगी है। ग्रामीण काफी खुश हैं। लोग कहते हैं जरायम की दुनिया से निकल कर अन्य प्रदेश में रोजी रोटी का जुगाड़ हो जाता था। लेकिन जब से कोरोना की वजह से लॉक डाउन हुआ लोगो के रोजगार चले जाने से जरायम की दुनिया छोड़ चुके लोग पुनः अपराध करने लगे है। जिस कारण चोरी लूटपाट की घटना बढ़ रही है। करीब एक पखवाड़े से शुरू हुई पुरानी पहरेदारी परंपरा से लोग अब चैन की नींद सो रहे है। साथ ही लोग काफी खुश भी है।

सराहनीय है युवाओं का कदम- एसपी

एसपी मनोज कुमार ने कहा कि युवाओं द्वारा किया जा रहा यह बेहद ही सराहनीय कदम है। इसे प्रयोग के रूप में अपनाया जा रहा है, सफलता मिलने पर अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की पहल शुरू की जाएगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago