सिवान संवाददाता.
सिवान में एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला है. इसमें पत्नी की मौत हो गई है जबकि दोनों बेटियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है . यह घटना
सिवान शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में हुई. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है . सिरफिरे ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब सभी सोए हुए थे. बेटियों की उम्र 16 और 18 साल की है. गांव वालों ने आनन-फानन में तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया है जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दोनों बेटियों की गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी श्रीनिवास यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More