Categories: बड़ी खबर

जमालपुर से भागलपुर के बीच रेल पटरियां और सड़कें डूबी, पटना से भागलपुर का संपर्क भंग


पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
बिहार में बाढ़ कहर बरपा रही है। उफनती गंगा ने सड़क और ट्रेन यातायात बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पटना से भागलपुर के बीच कहीं हाईवे पर पानी भरा है तो कहीं रेल पटरियों पर। सुल्तानगंज से रतनपुर तक पटरियां पानी में कई फीट डूबी हैं तो बरियारपुर लोहा पुल के पास अप व डाउन दोनों लाइन का ट्रैक धंसने की खबर है। सुल्तानगंज से भागलपुर और कहल गांव के बीच नेशनल हाईवे 80 पर कई जगह बाढ़ का पानी बहुत तेजी से बह रहा है। ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित होने से लाखों लोग परेशान हैं।

इन ट्रेनों को निरस्त किया
03072 जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस
03432 जमालपुर साहिबगंज पैसेंजर
03459/60 जमालपुर भागलपुर जमालपुर
03419/20 भागलपुर मुजफ्फरपुर भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस
03405 भागलपुर जमालपुर डीएमयू

इनके मार्ग बदले गए

02335 भागलपुर एलटीटी स्पेशल वाया बांका-जसीडीह
03413 मालदा दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस वाया बरौनी
03023 हावड़ा गया एक्सप्रेस वाया आसनसोल
03484 दिल्ली मालदा फरक्का एक्सप्रेस वाया बरौनी
02368 विक्रमशिला एक्सप्रेस वाया झाझा-बांका
05956 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल दिल्ली कामाख्या वाया बरौनी
05647 डाउन लोकमान गोवाहाटी दादर एक्सप्रेस वाया बरौनी
03024 गया हावड़ा एक्सप्रेस वाया झाझा

ये ट्रेनें यहां तक चलेंगी

03071 हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस 15 अगस्त को भागलपुर तक
03235 साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी भागलपुर तक
03401 भागलपुर दानापुर भागलपुर इंटरसिटी जमालपुर से
03402 डाउन दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी जमालपुर तक
03410 किऊल मालदा स्पेशल जमालपुर तक

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago