Categories: बड़ी खबर

आजादी के 75 साल: गौरवशाली राष्ट्र का मोदी मंत्र, पढ़ें संबोधन की 20 बड़ी बातें

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : लाल किले की प्राचीर से आठवीं बार आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को पूरे देश ने सुना। भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इसी के साथ देश में आज़ादी के अमृत महोत्सव के जश्न की शुरुआत हो गई है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने आजादी के हीरो को सलाम करते हुए बंटवारे का भी जिक्र किया। सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ ही गांव को आधुनिक बनाने पर जोर देते हुए रोजगार के मुद्दे का भी उल्लेख कर रोजगार के लिए 100 करोड़ की बड़ी योजना लाने की बात कही है।

पीएम मोदी की बड़ी बातें

  1. बदलते समय के साथ हमें भी बदलना होगा।
  2. जल जीवन मिशन में 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ।
  3. सबका साथ सबका विश्वास सबका प्रयास जरूरी
  4. गरीबों तक पोषण पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता।
  5. हर गरीब तक बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाना जरूरी।
  6. कोरोना की वजह से हम बहुत लोगों को नहीं बचा पाए।
  7. नागरिकों के लिए समृद्धि का नया शिखर बनाना है।
  8. अमृतकाल 25 वर्षों का है।
  9. ब्लॉक स्तर पर अच्छे अस्पतालों पर काम किया जा रहा।
  10. जल्द अस्तपतालों के पास अपने ऑक्सीजन प्लांट होंगे।
  11. रेहड़ी वालों को बैकिंग व्यवस्था से जोड़ा जा रहा।
  12. मेडिकल शिक्षा में ओबीसी आरक्षण दिया।
  13. दलितों पिछड़ों, सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए आरक्षण।
  14. नॉर्थ ईस्ट आज रेल नेटवर्क से जुड़ रहा है।
    15.. जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी।
  15. लद्दाख आधुनिक इंफ्रस्ट्रक्चर का निर्माण होते देख रहा है।
  16. पूंजीवाद, समाजवाद की चर्चा बहुत होती है।
  17. 80 प्रतिशत किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन।
  18. पीएम गति शक्ति योजना लॉन्च होगी।
  19. 75 हफ्ते में 75 वंदे भारत ट्रेन।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago