ब्रेकिंग न्यूज़

जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक, यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव लड़ने पर होगा फैसला


Bharat varta desk: कल जनता दल यू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी जबकि आज पटना के कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है। दिन में 3 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव लड़ने के बारे में पार्टी फैसला लेगी। कल पार्टी के नेता केसी त्यागी का यह बयान आया है कि उत्तर प्रदेश में जनता दल भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बारे में विचार कर रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत करीब 250 मंत्री, विधायक , सांसद और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में जातिगत आधारित जनगणना, बिहार के विकास, गठबंधन दलों की भूमिका समेत कई मुद्दों पर चर्चा होनी है। सांसद ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली राष्ट्रीय परिषद है। लिहाजा यह कयास लगाया जा रहा है कि संगठन में फेरबदल का मुद्दा भी बैठक में प्रभावी रहेगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

10 hours ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

3 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

4 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

4 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

6 days ago