“महावीर रोटरी पाटलिपुत्र ब्लड सेंटर” का आचार्य किशोर कुणाल ने किया उद्घाटन

ब्लड सेपरेटर मशीन के साथ बना है नया ब्लड बैंक

पटना : रोटरी पाटलिपुत्र के सहयोग से महावीर वात्सल्य अस्पताल में शनिवार को “महावीर रोटरी पाटलिपुत्र ब्लड सेंटर” का उद्घाटन महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने किया। यह सेंटर बड़ी संख्या में रोगियों की ब्लड की आवश्यकता को न्यूनतम दर पर पूरा करेगा। साथ ही जो पैसा देने में असमर्थ हैं उनको मुफ्त में ब्लड उपलब्ध कराया जायेगा। इस आधुनिक ब्लड बैंक में ब्लड सेल सेपरेटर एफेरेसिस मशीन भी लगायी गई है। यह मशीन एक ऐसा उपकरण है जो डोनर के शरीर से निकाले गए रक्त को सीधे विभिन्न घटकों:- प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, श्वेत रक्त कोशिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं में अलग-अलग कर देता है। इससे कोविड, डेंगू आदि के मरीजों को काफी फायदा होगा। महावीर वात्सल्य अस्पताल में हार्ट के मरीजों का ऑपरेशन भी हो रहा है। वैसे मरीजों के लिए यह ब्लड सेंटर एक वरदान साबित होगा। यह सेंटर रोटरी फाउंडेशन के सहयोग से बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3750 का भी सहयोग रहा है। इसमें लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आई है।

अयोध्या में भी अस्पताल शुरू करने का मिलना है आमंत्रण : आचार्य किशोर कुणाल

अपने उद्घाटन संबोधन में आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि रोटरी क्लब लोगों की भलाई के लिए कार्यरत है। इसलिए महावीर मन्दिर ट्रस्ट एवं रोटरी पाटलिपुत्र मिलकर समाज की सेवा के लिए आगे भी कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अयोध्या में वहां के नगर निगम ने महावीर कैंसर संस्थान या अन्य जनोपयोगी अस्पताल शुरू करने के लिए महावीर मन्दिर न्यास को आमंत्रित किया है। प्रस्ताव के मुताबिक अयोध्या नगर निगम महावीर मन्दिर न्यास को रियायती मूल्य पर उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराएगा। विस्तृत चर्चा के लिए वे अयोध्या जा रहे हैं।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के जिलापाल प्रतिम बनर्जी ने कहा कि आज रोटरी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट कर रहा है और यह सेंटर उसी का एक उदाहरण है। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 के पूर्व जिलापाल सुनील मेहरा ने कहा कि रोटरी CSR फण्ड का बहुत अच्छे से उपयोग कर रहा है और मेरी कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा CSR फण्ड रोटरी को समाज की भलाई के लिए उपलब्ध कराया जाए। ग्लोबल ग्रांट्स के चेयरमैन बिपिन चाचान ने कहा कि महावीर मन्दिर न्यास के साथ मिलकर हमलोग कई जनोपयोगी योजनाओं पर काम कर रहें हैं। रोटरी के सहयोग से डायलिसिस सेंटर भी महावीर आरोग्य संस्थान में चल रहा है। महावीर वात्सल्य अस्पताल में ही अगले महीने महावीर रोटरी पाटलिपुत्र आई हॉस्पिटल खोलने जा रहे हैं एवं महावीर हार्ट हॉस्पिटल में वेंटीलेटर लगाने जा रहे हैं। साथ ही साथ महावीर वात्सल्य में एक डायलिसिस सेंटर भी खोलने जा रहे हैं। इस अवसर पर बैच लगाकर आचार्य किशोर कुणाल को रोटरी क्लब की मानद सदस्यता प्रदान की गई। समारोह में महावीर वात्सल्य अस्पताल के शासी निकाय के अध्यक्ष जस्टिस पी के सिन्हा, निदेशक डॉ एस एन सिन्हा, सचिव जिया लाल आर्य, डॉ एलबी सिंह, डॉ बिनय रंजन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के जिलापाल प्रतिम बनर्जी, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 के पूर्व जिलापाल सुनील मेहरा, पूर्व जिलापाल संजय खेमका, गोपाल खेमका, बिंदु सिंह, चिरंजीव खंडेलवाल, ग्लोबल ग्रांट्स के चेयरमैन बिपिन चाचान, रोटरी पाटलिपुत्र चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम कुमार अग्रवाल, रोटरी पाटलिपुत्र के अध्यक्ष जय प्रकाश तोदी, सचिव अंजनी सिन्हा, नवीन गुप्ता, संदीप सर्राफ, समीर झुनझुनवाला, अशोक अग्रवाल, शिल्पी चाचान, अनिल रिटोलिया, प्रदीप जैन, मुकेश जैन, डॉ उपेन्द्र सिन्हा, डॉ. किशोर जोशी, डॉ निगम प्रकाश, रोटरियन सचिदानंद आदि उपस्थित थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago