
पटना : जदयू में ‘ललन सिंह बनाम आरसीपी सिंह’ का राजनीतिक युद्ध चल रहा है। एक बार फिर से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी में अपनी पैठ बनाने की कोशिश की तेज कर दी है। वहीं, जदयू के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह धीरे-धीरे पार्टी पर अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच पार्टी में वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रहा है।
आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को पटना में अपने समर्थक नेताओं व कार्यकर्ताओं को भोज के बहाने आवास पर जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन 1 मार्च से सदस्यता अभियान चलाने के लिए यात्रा निकालने का ऐलान भी कर दिया।
वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वे घण्टों कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। ललन सिंह का जदयू कार्यालय जाना और कार्यकर्ताओं से मिलना इस बात को दर्शाता है कि वे धीरे-धीरे पार्टी पर अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाह रहे हैं। मीडिया के सवाल पर ललन सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें आरसीपी सिंह के किसी यात्र या मिशन के बारे में जानकारी नहीं है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More