राज्य विशेष

लोकगीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगायेंगी नीतू नवगीत

पटना : पटना नगर निगम ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाने तथा स्वच्छता संबंधी जागरूकता फैलाने हेतु वरिष्ठ लेखिका डॉ उषा किरण खान, शिक्षक आनंद कुमार, कार्टूनिस्ट पवन, सामाजिक कार्यकर्ता रेशमा प्रसाद के साथ सुप्रसिद्ध लोक गायिका गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस आशय के सहमति पत्र पर पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर और लोक गायिका एवं लेखिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने निगम कार्यालय में हस्ताक्षर किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम की सेवाओं की गुणवत्ता एवं कवरेज में व्यापक सुधार हुआ है। जब आम नागरिकों से पर्याप्त सहयोग पटना नगर निगम को मिलेगा तो पूरे शहर की स्वच्छता में गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संस्कार सब को विकसित करना है। पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से वह पटना वासियों को प्रेरित करेंगी कि वे न सिर्फ स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भाग लें, बल्कि शहर को साफ सुथरा रखने में हर तरह से सहयोग करें। लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता विषय को लेकर 5 वर्ष पूर्व उन्होंने गीतों का एक एल्बम भी बनाया था जिसका विमोचन सिक्किम के माननीय राज्यपाल गंगा प्रसाद जी ने किया था। अब वह नए गीतों के साथ पटना वासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

5 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago