पॉलिटिक्स

जदयू प्रदेश बैठक के एक दिन पहले राजगीर में लगी भाजपा की पाठशाला

पटना संवाददाता: कल जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू होने वाली है. इसके एक दिन पहले आज से राजगीर में भाजपा का स्टेट लेवल ट्रेनिंग कैंप शुरू हो गया है. दो दिनों तक चलने वाले इस कैंप में भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल हो रहे हैं. इसमें प्रदेश भाजपा के सभी प्रमुख नेता और पार्टी पदाधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं. इसमें वरिष्ठ नेता प्रदेश से लेकर जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देंगे. केंद्र के नेता प्रदेश के नेताओं को और प्रदेश के नेता जिले के पदाधिकारियों को बताएंगे कि संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए. यहां से ट्रेनिंग ले कर जाने वाले जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे. इस ट्रेनिंग कैंप का उद्देश्य बिहार के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित और संगठित करना है. ऐसे कैंप हर जिले में लगेंगे.

कल से जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी बैठाक: कल से जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने जा रही है जो 11 जनवरी तक चलेगी. इसमें प्रदेश कमेटी को पुनर्गठित किया जा सकता है. नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा किए जाने की भी बात आ रही है. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को आगे कंटिन्यू किया जाए या कोई दूसरा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हो इस पर बैठक में निर्णय होगा. पिछले दिनों राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू ने सांसद आरसीपी सिंह को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के तुरंत बाद होने वाली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिन भाजपा की हुई थी प्रदेश बैठक: जदयू और भाजपा के कार्यक्रम लगातार साथ-साथ हो रहे हैं. यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके पहले जिस दिन जदयू की राष्ट्र कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई थी उसी दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक हुई थी. उस दिन भाजपा के प्रदेश नेताओं ने सभी जिला अध्यक्षों को बुलाकर चुनाव और उसके बाद की संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट ली थी.

Kumar Gaurav

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

2 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

3 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

5 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

6 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

6 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago