
कोलकाता संवाददाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे और एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत की. पिछले महीने उन्होंने बंगाल का दौरा किया था जिसमें उनपर हमला हुआ था. इस बार सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नेबर्धमान में राधा गोविंद मंदिर में पूजा की. इसके बाद जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि सभा में जनसैलाब को देखकर लग रहा है कि इस बार ममता बनर्जी का जाना तय है. उन्होंने पार्टी के बहुप्रचारित कार्यक्रम एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत की. इस कार्यक्रम के तहत भाजपा बंगाल के करीब 73 लाख किसानों के घर तक पहुंचेगी. इस अभियान के तहत हर किसान से एक मुट्ठी चावल लिया जाएगा. अभियान 24 जनवरी तक चलेगा. किसानों से संग्रह किए गए चावल से भाजपा की ओर से 25 से 30 जनवरी तक कम्युनिटी किचन चलाया जाएगा जिनमें गरीबों और किसानों को खाना खिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में 70000 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान योजना का लाभ मिला है. रैली के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष में जगदानंदपुर के किसान के घर खाना खाया. उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद रहे.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More