
नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने के बाद पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की बनाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़े बदलाव किया है। उन्होंने बिहार प्रदेश जदयू के पूर्व अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और पार्टी के वयोवृद्ध नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद केसी त्यागी का भी कद-पद बढ़ा दिया है। त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश समेत कुल 22 नाम हैं। बिहार सरकार से एकमात्र मंत्री संजय झा को राष्टीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
पार्टी की नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी लोकसभा सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को दी गई है। पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह की जगह जिन लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अफवाह उड़ रही थी, उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यसभा के सांसद रामनाथ ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा भी इसी पद पर हैं। इनके अलावा पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी, विधान पार्षद आफाक अहमद खान, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, राज्यसभा की पूर्व सांसद और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष का कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान और पूर्व विधायक सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More