बड़ी खबर

केके पाठक ने जिला प्रशासन से पूछा- क्या शीतलहर और ठंड का असर सिर्फ स्कूलों में ही दिखता है?

पटना : शीतलहर को लेकर स्कूल बंद करने के आदेश पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जिला प्रशासन से जवाब मांगा है। केके पाठक ने कहा कि बात-बात पर स्कूल बंद करने की परंपरा पर रोक लगनी चाहिए। साथ ही यह सवाल भी किया कि क्या शीतलहर और ठंड का असर सिर्फ स्कूलों में ही दिखता है? क्योंकि कोचिंग संस्थानों में भी क्लास 4 से 12वीं तक के बच्चे पढ़ने जाते हैं। उन्होंने पूछा है कि ये कैसी सर्दी है जो सिर्फ विद्यालयों में गिरती है, कोचिंग संस्थानों में नहीं। उन्होंने जिला प्रशासन से धारा-144 के तहत शीतलहर में सिर्फ विद्यालयों को बंद करने और सिनेमा हॉल, मॉल, दुकानें, व्यवसायिक संस्थानों के खुला रखने पर भी सवाल पूछा है। उन्होंने कहा है कि जब हम कानून की कोई धारा (धारा-144) के तहत आदेश पारित करते हैं तो न्यायिक आदेश समान परिस्थिति में सभी पर लागू रहना चाहिए। उन्होंने सभ प्रमंडलीय आयुक्तों को पत्र लिखकर जिला प्रशासन से जवाब मांगा है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago