
Bharat Varta Desk : बिहार में ईडी की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। खबर है कि ईडी ने जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिन में प्रवर्तन निदेशालय ने भोजपुर में उनके परिसरों पर तलाशी भी ली थी। बता दें कि ईडी रेत खनन के जरिए कथित तौर पर अर्जित अपराध की आय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच कर रहा है।
बताया जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी राधाचरण शाह उर्फ सेठ जी को ईडी की टीम गिरफ्तारी के बाद पटना ले गई है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने इस गिरफ्तारी की औपचारिक पुष्टि की है। आज शुबह से ही सेठ के फॉर्म हाउस पर ईडी रेड कर रही थी। इस मामले में लंबी पूछताछ के बाद करवाई में ईडी की टीम राधाचरण सेठ को गिरफ्तार करके पटना ले गई। जानकारी है कि राधाचरण सेठ की पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई है।
जेडीयू के एमएलसी राधा चरण सेठ पर आरोप है कि वे बिहार में बालू माफिया के साथ मिलकर बालू के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। राधाचरण शाह के आरा फॉर्म हाउस पर आज ईडी ने रेड की थी। इससे पहले भी टैक्स चोरी के मामले में उनके परिसर में छापे पड़ चुके हैं। एक सप्ताह पहले ही उनके बेटे को ईडी ने समन भेजा था। आज सुबह ही नवादा थाना छेत्र के अनाइठ स्थित फॉर्म हाउस पर सीआरपीएफ की टीम के साथ ईडी पहुंची और छापा मारा।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More