बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल ने बम डिफ्यूज करने वाली महिला कमांडो से बात की

दंतेवाड़ा में डीआरजी महिला कमांडो ने बम को डिफ्यूज किया था

सीएम ने दोनों महिला कमांडो के साहसिक कार्य की सराहना की

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा की महिला कमांडो से बात कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईईडी बम डिफ्यूज करने वाली दंतेवाड़ा डीआरजी की महिला कमांडो सुश्री लक्ष्मी कश्यप और सुश्री विमला मण्डावी से बातचीत कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने महिला कमांडो सहित पुलिस बल का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिस हौसले और साहस के साथ पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान नक्सली मोर्चे पर काम कर रहे हैं, उससे जल्द ही बस्तर क्षेत्र मंे नक्सली समस्या के उन्मूलन में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अपने कार्यो से क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतने में सफलता मिल रही है।
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के सूरनार टेटम मार्ग में नक्सलियों ने दस किलो का आईईडी बम लगा रखा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद फोर्स ने बम निकाला, डीआरजी की एंटी बम स्क्वॉड की टीम में शामिल महिला कमांडो सुश्री लक्ष्मी कश्यप और सुश्री विमला मण्डावी ने बम को डिफ्यूज किया। महिला कमांडो सुश्री विमला मण्डावी ने मुख्यमंत्री को अपने कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जब ग्रामीण इलाकों में नया कैम्प खोला जाता है तो वे लोग ग्रामीणों के बीच जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि नया कैम्प आपकी सुरक्षा के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। बस्तर आईजी श्री पी. सुंदरराज सहित पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरजी की एंटी बम स्क्वॉड टीम के सदस्य इस मौके पर उपस्थित थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago