देश दुनिया

सम्मान: फिनलैंड में 16 वर्षीय किशोरी को बनाया गया 1 दिन के लिए प्रधानमंत्री

हेलसिंकी: फिनलैंड में 16 साल की एक किशोरी को एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनाया गया। जलवायु एवं मानवाधिकारों के मसलों पर सक्रिय रूप से अभियान चलाने वाली 16 साल की एवा मुर्तो को यह अवसर फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने दिया। रिपोर्टों के मुताबिक, देश से लिंगभेद मिटाने के एक अभियान के हिस्से के रूप में को एवा मुर्तो (Aava Murto) यह सम्मान दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने देश से लिंगभेद मिटाने के एक अभियान के तहत एक दिन के लिए अपना पद एवा मुर्तो के लिए छोड़ा। इस एक दिन के कार्यकाल में मुर्तो राजनेताओं से मुलाकात करेंगी और तकनीक में महिलाओं के प्रतिनिधित्‍व और उनके अधिकारों पर बात करेंगी। मुर्तो ने अपने संबोधन में कहा कि मैं चाहती हूं कि लड़कियों के चलाए जा रहे टेकओवर जैसे अभियानों की जरूरत ही न पड़े। मुर्तो ने आगे कहा कि आज यहां आपके सामने मुझे बोलने में बहुत खुशी हो रही है। सच्चाई यह है कि हमने अभी तक पूरी धरती पर कहीं भी लिंग समानता हासिल नहीं की है। हमने इस क्षेत्र में अच्छा काम जरूर किया है लेकिन अभी भी बहुत काम करना बाकी है। वहीं फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने कहा कि टेक्नोलॉजी की सभी के लिए सुलभता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। दरअसल, मानवतावादी संगठन प्लान इंटरनेशनल की गर्ल्स टेकओवर पहल में फिनलैंड की भागीदारी का यह चौथा साल है। यह संगठन दुनियाभर के देशों के किशोरों को एक दिन के लिए नेताओं और अन्य क्षेत्रों के प्रमुखों की भूमिका निभाने की पहल करता है। इस साल संगठन का जोर लड़कियों के लिए डिजिटल कौशल और तकनीकी के मौकों को बढ़ावा देने पर है।बता दें कि सना मारिन दुनिया में सबसे कम उम्र केवल 34 साल की उम्र में प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली महिला हैं। मारिन फिनलैंड की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। मौजूदा वक्‍त में वह चार अन्य पार्टियों के साथ केंद्र में गठबंधन का नेतृत्व कर रही हैं। इन चारों पार्टियों की अध्यक्ष महिलाएं हैं और इनमें से तीन की उम्र 35 साल से कम है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago