
लखनऊ : उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में एक बड़ी रैली आयोजित कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि लखनऊ में रैली के साथ मायावती ने बता दिया है कि मुक़ाबले में उन्हें हल्का समझने की भूल कोई न करे। रैली में अपने भाषण के दौरान भाजपा से अधिक छोटे पार्टियों व दल पर हमलावर दिखीं। यह इस बात का संकेत है कि मायावती को भी लगता है कि छोटे दल यूपी चुनाव में खेल खराब कर सकते हैं।
मायावती ने रैली को संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार के साथ-साथ बसपा के विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि भाजपा, सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं।
मायावती ने कहा कि प्रदेश में कुछ ऐसी भी छोटी-छोटी पार्टियां व दल हैं जो अकेले या गठबंधन कर चुनाव लड़ सकते हैं। इनका मकसद चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिये पर्दे के पीछे से खासकर सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाना होता है। यह छोटी पार्टियां उन्हीं के हिसाब से अपने प्रत्याशी खड़े करती हैं , इसलिये ऐसी पार्टियों और दलों से सावधान रहने की जरूरत है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More