पॉलिटिक्स

तेज प्रताप को झटका, संजय यादव तारापुर से लेंगे नांमाकन वापस, कहा – तेजस्वी बाबू को समर्थन देते हैं

पटना, भारत वार्ता डेस्क : तेज प्रताप यादव को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। विधानसभा उपचुनाव में तारापुर से तेज प्रपात के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार अब नामांकन वापस लेंगे। तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद संजय ने नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। संजय कुमार ने तारापुर से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन किया है।

तारापुर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार ने आज राजद प्रत्याशी के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की उपस्थिति में राजद में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि राजद की जीत सुनिश्चित है इसलिए वो राजद के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेंगे। उन्होंने कहा बिहार की जरूरत है तेजस्वी सरकार। हम कोई कलंक अपने माथे पर नहीं चाहते इसीलिए तेजस्वी बाबू को पूर्ण समर्थन देते हैं। अपना नामांकन भी वापस ले लेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago