
Bharat varta desk:
बिहार के बाहुबली और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह पैरोल पर आज जेल से बाहर आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में यह चौंकाने वाली खबर है कि राज्य सरकार के गृह विभाग न अनंत को अपनी पुश्तैनी जमीन जायदात के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है. जेल से बाहर निकल कर मोकामा जानके दौरान जगह-जगह उनका समर्थकों ने भव्य स्वागत किया.
लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को होने वाली वोटिंग से पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आए हैं. यह चर्चा का विषय है. अनंत सिंह की पत्नी विधायक नीलम देवी पहले राजद की विधायक थी मगर नीतीश सरकार के विश्वासमत के दौरान वह जनता दल यू के खेमे में आ गई है. मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जनता दल यू के सांसद ललन सिंह एनडीए के उम्मीदवार हैं. उनके खिलाफ अपने जमाने के कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी राजद की उम्मीदवार है. पहले अनंत सिंह की ललन सिंह से दूरी थी मगर अब अनंत सिंह ललन सिंह के नजदीक हो गए हैं. ऐसे में चुनाव पूर्व बाहुबली का सरकार के रहमोकरम पर जेल से बाहर आने के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं.मौजूदा वक्त में पटना की बेऊर जेल में सजा काट रहे हैं.
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More