पॉलिटिक्स

चुनाव के बीच जमीन बंटवारे के नाम पर जेल से बाहर निकले पूर्व विधायक अनंत सिंह, मुंगेर के चुनाव पर नजर

Bharat varta desk:

बिहार के बाहुबली और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह पैरोल पर आज जेल से बाहर आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में यह चौंकाने वाली खबर है कि ‌राज्य सरकार के गृह विभाग न अनंत को अपनी पुश्तैनी जमीन जायदात के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है. जेल से बाहर निकल कर मोकामा जानके दौरान जगह-जगह उनका समर्थकों ने भव्य स्वागत किया.

लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को होने वाली वोटिंग से पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आए हैं. यह चर्चा का विषय है. अनंत सिंह की पत्नी विधायक नीलम देवी पहले राजद की विधायक थी मगर नीतीश सरकार के विश्वासमत के दौरान वह जनता दल यू के खेमे में आ गई है. मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जनता दल यू के सांसद ललन सिंह एनडीए के उम्मीदवार हैं. उनके खिलाफ अपने जमाने के कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी राजद की उम्मीदवार है. पहले अनंत सिंह की ललन सिंह से दूरी थी मगर अब अनंत सिंह ललन सिंह के नजदीक हो गए हैं. ऐसे में चुनाव पूर्व बाहुबली का सरकार के रहमोकरम पर जेल से बाहर आने के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं.मौजूदा वक्त में पटना की बेऊर जेल में सजा काट रहे हैं. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

1 day ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

3 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

4 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

5 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

5 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago