बड़ी खबर

चुनाव आयोग ने शिवसेना का चुनाव चिन्ह ‘तीर कमान’ किया जब्त, दोनों गुटों को मिलेगा अलग-अलग चुनाव चिन्ह

Bharat Varta Desk : महाराष्ट्र में शिवसेना में उद्धव गुट और शिंदे गुट को लेकर चल रही लड़ाई के बीच चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव चिन्ह ‘तीर-धनुष’ को फ्रीज कर दिया है। इलेक्शन कमीशन के इस फैसले से उद्धव गुट और शिंदे गुट दोनों को झटका लगा है। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अब न तो उद्धव ठाकरे ग्रुप और ना ही एकनाथ शिंदे ग्रुप दोनों में से कोई भी इस चुनाव निशान का इस्तेमाल कर पाएंगे।

अंधेरी ईस्ट के उप चुनाव से पहले दोनों गुट के लिए यह बड़ा झटका है। चुनाव आयोग ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि शिवसेना के चुनाव निशान को दोनों में से किसी भी ग्रुप को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं मिलेगी।

शिवसेना के दोनों गुटों को 10 अक्टूबर की दोपहर एक बजे तक अपने-अपने चुनाव चिन्ह आयोग में प्रस्तुत करने होंगे, जिसके बाद दोनों पक्ष नए चुनाव चिन्ह के लिए अपनी-अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बता सकेंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार (8 अक्टूबर) को जारी किए गए अपने आदेश में कहा है कि शिवसेना महाराष्ट्र में एक मान्यता प्राप्त पार्टी है जिसका चुनाव निशान ‘धनुष और तीर’ है। शिवसेना के संविधान के प्रावधानों के मुताबिक, पार्टी में उच्च स्तर पर एक प्रमुख और एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

4 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

5 days ago