बड़ी खबर

चीफ जस्टिस का राजनीतिक दलों पर तंज, कहा-चाहते हैं कि न्यायपालिका उनके एजेंडों का समर्थन करे

Bharat varta desk: संयुक्त राज्य अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में एसोसिएशन ऑफ इंडो-अमेरिकन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के चीफ जस्टिस ने लोकतंत्र में न्यायपालिका की भूमिका पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने भारत के राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि भारत के राजनीतिक दलों में एक गलत धारणा बनी है कि न्यायपालिका को उनके कामों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका स्वतंत्र अंग है जो संविधान के प्रति जवाबदेह है ना कि किसी राजनीतिक दल और विचारधारा के प्रति।

चीफ जस्टिस ने कहा कि हम आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं। हमारा गणतंत्र 72 साल का हो गया है मगर मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे देश में हर संस्थान संविधान द्वारा सौंपी गई भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की पूरी तरह से सराहना करना नहीं सीखा है। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता में मौजूद पार्टी का मानना है कि हर सरकारी काम न्यायिक समर्थन की हकदार है जबकि विपक्षी दल न्यायपालिका से अपने राजनीतिक पदों और कारणों को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें न्यायपालिका की स्वतंत्रता को खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारत में संवैधानिक संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

11 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

11 hours ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

5 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago