चिराग पासवान चाहते सुशांत की तरह रुपेश हत्याकांड की सीबीआई जांच


पटना संवाददाता
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान सुशांत सिंह राजपूत की तरह रूपेश सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जब सुशांत की हत्या हुई थी तो उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उसकी सीबीआई जांच कराने के संबंध में बात किया था. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब तक उनके परिवार के लोग इसकी मांग नहीं करेंगे तब तक वह सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं कर सकते हैं. फिर सुशांत के पिता ने इसकी मांग की. चिराग पासवान ने कहा कि रूपेश सिंह के परिवार का हर सदस्य सीबीआई जांच की मांग कर रहा है. मुझे भी पटना पुलिस के खुलासे पर संदेह है. रोड रेज की छोटी घटना के बाद ऋतुराज इस तरह से क्रूरता पूर्वक रूपेश सिंह की हत्या कर देगा यह विश्वास से परे है. उन्होंने कहा कि रुपेश के परिवार के लोगों का कहना है कि इस घटना में किसी बड़े आदमी को बचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.

दलित मारे जा रहे मगर नौकरी नहीं

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि सरकार ने वोट लेने के लिए चुनाव के पहले कह दिया कि दलित मारे जाएंगे तो उनके आश्रितों को नौकरी मिलेगी. लेकिन कई जगह ऐसा देखा गया है कि दलितों की हत्या होने के बाद भी उनके परिवार के किसी सदस्य को अभी तक नौकरी नहीं मिली है. सरकार ने जब ऐसा नियम बनाया तो नौकरी देनी चाहिए. चिराग ने कहा कि हत्या के बाद नौकरी देने की घोषणा व्यवहारिक नहीं है क्योंकि ऐसी व्यवस्था होने से ऐसी घटनाएं बढ़ती हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago