
पटना संवाददाता
बिहार और झारखंड में महागठबंधन दलों ने किसान संगठनों के शनिवार के भारत बंद का समर्थन किया है. बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा को देखते हुए राजद ने 3 घंटे की जगह 1 घंटे तक चक्काजाम आंदोलन करने का फैसला लिया है. राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि दिन में दो से तीन बजे तक चक्का जाम किया जाएगा. इस दौरान यातायात को पूरी तरह बाधित करने की योजना है. उधर झारखंड में सत्ता में आसीन झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किसानों के पक्ष में भारत बंद को पूरी तरह सफल बनाने की अपील की है. पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि बाजार बंद कराने से लेकर सड़कों पर यातायात को भी बाधित किया जाएगा. महागठबंधन दलों का कहना है कि कृषि कानून पूरी तरह किसानों के हित के प्रतिकूल है. केंद्र सरकार जल्द से जल्द इन्हें वापस ले.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More