पॉलिटिक्स

चिराग ने की लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, रामविलास के जन्मदिन पर निकालेंगे संघर्ष यात्रा

Bharat Varta Desk :‌‌ दिल्ली में आज सांसद चिराग पासवान ने लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। उन्होंने दावा किया कि इस बैठक में ज्यादातर कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सांसद पशुपति पारस द्वारा लोजपा के नाम और सिंबल का उपयोग किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में दिवंगत रामविलास पासवान को भारत रत्न देने और उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग हुई। यह भी तय हुआ कि 5 जुलाई को रामविलास पासवान के जन्मदिन के मौके पर चिराग पासवान संघर्ष यात्रा निकालने का ऐलान करेंगे। वे बिहार के हर जिले में जाकर अपने चाचा सांसद पशुपति पारस द्वारा किए गए कृत्यों के बारे में लोगों को बताएंगे। यह भी बताया गया कि बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को चिराग ने एकजुट रहने और बागी सांसदों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प दिलाया। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चिराग के घर के बाहर जुटे थे और ‘चिराग तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं’ का नारा लगा रहे थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सोनपुर मेला में नीतू नवगीत ने लोकगीतों से बांधा समां

पटना से वैद्या बुलाई दा, कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा सोनपुर : हरिहर क्षेत्र… Read More

17 hours ago

पीएमओ का नाम बदला,‘सेवा तीर्थ’कहलाएगा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More

2 days ago

नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल : पटना में झलकी भारत की सांस्कृतिक-बौद्धिक विरासत

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और… Read More

3 days ago

प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे

Bharat varta Desk गया के विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। ‌… Read More

3 days ago

बिहार में पांच आईएएस अधिकारी बदले, मिहिर कुमार सिंह होंगे नए विकास आयुक्त

Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश… Read More

4 days ago

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका: पीके मिश्रा

-रायबरेली रेल कोच कारखाना के जीएम ने पूर्व रेलवे के इतिहास की दी महत्वपूर्ण जानकारी-हावड़ा… Read More

5 days ago