पॉलिटिक्स

जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता वैक्सीन के फायदे बताने घर-घर जाएंगे : डॉ नीतीश टनटन

पटना : वैक्सीनेशन की जानकारी लेकर जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अब घर-घर दस्तक देंगे। जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीतीश कुमार टनटन ने बताया कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह द्वारा रविवार को वर्चुअल सम्मेलन के दौरान सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को वैक्सिनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हम सभी वैक्सिनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने घर-घर जाएंगे। सवर्ण प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी भी इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

डॉ नीतीश टनटन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को वैक्सीन लेना होगा। कोरोना की तीसरी लहर से अगर बचना है तो हम सभी कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें और वैक्सीन जरूर लें। वैक्सीन कोरोना संक्रमण से बचाव में बेहद ही कारगर साबित हो रहा है। हम सभी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

8 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

24 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago