बड़ी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी(कामाख्या) के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी वर्चुअल रूप से झंडी दिखाई। रेल अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह से वातानुकूलित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर हवाई यात्रा जैसा अनुभव प्रदान करेगी। इससे लंबी दूरी की यात्राएं तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनेंगी। 16 आधुनिक कोच वाली इस ट्रेन की कुल क्षमता 823 यात्रियों की है। यह ट्रेन सेवा आम यात्रियों, छात्रों, पेशेवरों, प्रवासी श्रमिकों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी। ट्रेनों में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ बातचीत की।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए एक नया नारा भी दिया। उन्होंने कहा, “पलटानो दरकार, छायी भाजपा सरकार।” इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रदेश में टीएमसी की जगह बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की।

मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत के बाद अब बंगाल की बारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए अपने संबोधन में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने लोगों को केंद्र की आयुष्मान भारत योजना से दूर रखा है, जो देश में कम आय वाले लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “निर्दयी, क्रूर टीएमसी सरकार जनता के पैसे की लूट कर रही है और बंगाल के लोगों तक केंद्रीय सहायता पहुंचने से रोक रही है।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

3 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago