
Oplus_131072
Bharat varta Desk
गौतम कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), बिहार क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार संभाल लिया है।
बिहार क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार संभालने से पहले श्री गौतम कुमार सिंह नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय रांची (झारखंड) का नेतृत्व कर रहे थे। बिहार के मूल निवासी श्री सिंह ने नाबार्ड, प्रधान कार्यालय मुंबई, उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल और झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय रांची में विविध भूमिकाओं में विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया है। उन्होंने मुंगेर और जमुई में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) के रूप में भी उत्कृष्ट काम किया है।
नाबार्ड में लगभग तीन दशकों के प्रतिष्ठित कैरियर के दौरान, श्री गौतम कुमार सिंह अपने साथ ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और कृषि नवाचार में विशाल अनुभव और गहरी अंतर्दृष्टि लेकर आए हैं। उन्होंने बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में ग्रामीण उत्थान के लिए कई प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (एनआरएम) परियोजनाओं और प्रभावशाली पहलों की देखरेख और कार्यान्वयन किया।
उन्होंने बिहार और मध्य प्रदेश में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के नामित निदेशक के रूप में भी कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटरीकरण, सहकारी ऋण संरचना का सुदृढ़ीकरण, धनबाद केंद्रीय सहकारी बैंक (सीसीबी) की कायाकल्प हेतु योजना बनाने और जलवायु वित्तपोषण पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत करने, मूल्य श्रृंखला वित्तपोषण, भौगोलिक संकेतकों (जीआई) को बढ़ावा देने और राज्य सरकारों को बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण का समर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कार्यनीति और जमीनी स्तर की समझ के साथ विकास नीतियों और कार्यक्रमों को समृद्ध करने हेतु परामर्शदात्री कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ग्रामीण समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता हेतु पहचाने जाने वाले श्री गौतम कुमार सिंह जी कि नियुक्ति से बिहार में ग्रामीण समृद्धि एवं टिकाऊ विकास तथा समावेशी वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा साथ ही नाबार्ड की पहलों को मजबूती मिलेगी।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More