
Oplus_131072
Bharat varta Desk
बिहार सरकार ने शीर्ष स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ का तबादला कर उन्हें विकास आयुक्त बनाया गया है. शिक्षा विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार अब आईएएस बी राजेंद्र को सौंपा गया है. वहीं, अरविंद चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो पहले एस सिद्धार्थ के पास था.
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एसीएस हरजोत कौर का तबादला कर उन्हें राजस्व पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया है. उनके स्थान पर आनंद किशोर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक ये सभी आदेश 1 सितंबर से प्रभावी होंगे. इसी दिन प्रत्यय अमृत बिहार के नए मुख्य सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे. प्रत्यय अमृत के कार्यभार ग्रहण करने से पहले ही एस सिद्धार्थ का यह अहम तबादला किया गया है.
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More