बड़ी खबर

‘गो कोरोना गो’ का नारा देने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पॉजिटिव हुए

NEWSNLIVE DESK: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया चीफ रामदास अठावले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह बात उनके दफ्तर की ओर से मंगलवार को पुष्ट की गई। वह फिलहाल दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में ऐहतियाती तौर पर भर्ती हो गए हैं। सोमवार को अठावले ने एक्ट्रेस पायल घोष को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया था।
बता दें अठावले ने ही ‘गो कोरोना गो’ नारा दिया था, जो बाद में सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया था। फरवरी, 2020 में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर खूब वायरल हुआ था। इस क्लिप में उस दौरान उनके साथ एक चीनी राजदूत और कुछ बौध भिक्षु भी थे। वे भी उनके साथ गो कोरोना, गो नारा लगाते दिख रहे थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

जनता दल यू की पहली सूची जारी

Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू (JDU) उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ… Read More

1 hour ago

कल्याणपुर में मनेगी देश की अनोखी दिवाली, 11 लाख दीये जलेंगे, 200 ड्रोन उड़ेंगे

Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More

21 hours ago

बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More

2 days ago

2 साल बाद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन जेल से बाहर

Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More

5 days ago